पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजधानी दिल्ली में एक IFS अफसर ने अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक अफसर कई दिनों से डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहे थे।
आपको बता दे दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक बड़ी घटना घटी है। अफसर ने आज बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दी है। IFS अधिकारी का नाम जितेंद्र रावत बताया जा रहा है, वहीं उम्र 40 साल के आसपास बताई जा रही है। बताया जा रहा कि IFS कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था, जिसका वह इलाज भी करवा रहा था।
आज सुबह 6 बजे यह घटना घटी है। IFS जितेंद्र रावत ने चाणक्यपुरी में MEA की रेसिडेंशियल सोसायटी की बिल्डिंग की छत से कूदकर अपनी जान दी है। अफसर MEA की रेसिडेंशियल सोसायटी के में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। घटना के समय घर में सिर्फ उसकी मां थीं। अफसर शादीशुदा है, उनकी बीवी और 2 बच्चे देहरादून में रहते हैं। कई दिनों से अफसर डिप्रेशन में थे जिसका इलाज चल रहा था।