गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने रस्सी से बांधकर निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा, विडियो हुआ वायरल

By: PalPal India News
April 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर निर्वस्त्र कर दिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसके हाथ और पैर से खून निकलने लगा तब भी लडकी के परिजन नहीं रुके और उसे मारते रहे। हालाँकि यह वारदात 15 दिन पहले की है लेकिन अब 15 दिन बाद ईसका वीडियो वायरल हुआ।

रात में रंगेहाथ युवक को पकड़ा 

जानकारी के अनुसार, मामला बहराइच के विसेश्वरगंज इलाके का है जहाँ मझवा बनकट में एक युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की गई और तरह-तरह की यातनाएं दी गयी। बताया जा रहा है कि मुबारक नाम का युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इस बात की भनक लगते ही परिवार के लोग जाग गए और युवक को पकड़कर कर पीटने लगे।

15 दिन बाद मामला हुआ दर्ज

युवक की पिटाई का वीडियो 15 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारीं नहीं हुई है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक को पिटाई करने से किसी ने नहीं रोका। युवक कराह रहा है लेकिन कोई बचाने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *