पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर में कटंगा तिराहे से ग्वारीघाट के बीच चल रहे सीवर लाइन एवं अमृत योजना 2.0 के निर्माण कार्यों में मिल रही लगातार शिकायतो के चलते लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने स्थल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अधीक्षण यंत्री नगर निगम कमलेश श्रीवास्तव व संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री राकेश सिंह ने जब वहां मलबे का ढेर लगा देखा तो वे भड़क उठे और उन्होंने नगर निगम के चीफ इंजीनियर कमलेश श्रीवास्तव से कहा कि काम ठीक से नहीं हो रहा है इस पर अफसर ने सफाई देने की कोशिश की जिस पर मंत्री जी भड़क गए और उन्होंने अफसर से कहा क्या बात करते हो यार मुझे बेवकूफ मत बनाओ.
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कार्यों में लेटलतीफी के साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर भी शिकायते प्राप्त हो रही थी, जिनमे प्रमुख रूप से सीवर लाइन डालने के बाद जो रिस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है उसमे मिट्टी और मलबा डालकर उसे किया जा रहा था, यदि इसमें किसी भी तरह की कोताही बरती जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।