पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोरा बाजार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक तलवार लेकर किसी को मारने उसके घर में आ धमका। युवक को तलवार लिए देख लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया पुलिस ने बताया कि आरोपी संगम पाराशर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। हत्या के मामले में जो गवाह थे उन्हें धमकाने के लिए आरोपी गोरा बाजार में उनके घर पहुंचा था जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया पुलिस ने आरोपी संगम पाराशर के कब्जे से तलवार भी बरामद कर ली है।
HIGHLIGHTS