ऑस्कर 2025 के विजेताओं के नाम का ऐलान हुआ जारी, ऑस्कर जितने से चूकी प्रियंका चोपड़ा की ‘अनुजा’

By: PalPal India News
March 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ऑस्कर 2025 के विजेताओं के नाम का ऐलान जारी हो गया है। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म भी नॉमिनेट हुई थी, लेकिन इसके हाथ कुछ नहीं आया। भारतीयों को इससे निराशा जरूर हुई लेकिन उनका खास अंदाज में अभिवादन किया गया।

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आगाज हो गया। एक-एक कर के सितारों से सजी ये सेरेमनी में विजेताओं के नाम का ऐलान किया जा रहा है। इसे 3 मार्च यानी सोमवार को सुबह 5:30 बजे से लाइव प्रसारित करना शुरू कर दिया गया है। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ ब्रायन ऑस्कर को होस्ट कर रहे हैं। गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा जोनास के प्रोडक्शन में बनी इंडियन-अमेरिकन फिल्म ‘अनुजा’ भी ऑस्कर बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई थी थी, लेकिन अब इस फिल्म के हाथ कुछ नहीं आया है।

प्रियंका की फिल्म के हाथ लगी हार

‘अनुजा’ को हराकर ‘आई एम नॉट अ रोबोट’ ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है। ‘अनुजा’ की काफी चर्चा थी और इसके काफी सराहा भी जा रहा था, लेकिन फिल्म के हाथ से अवॉर्ड निकल गया है। ‘अनुजा’ की हार ने भारतीयों को भले ही निराश किया हो, लेकिन मेजबान के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए कॉनन ओ’ब्रायन ने भारतवासियों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कॉनन ओ’ब्रायन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 97वें अकादमी पुरस्कार में भारतीय दर्शकों को सरप्राइज देते नजर आए।

भारतियों का इस तरह किया अभिवादन

अपनी मजाकिया और अपरंपरागत हास्य शैली के लिए जाने जाने वाले कॉनन ओब्रायन ने अपनी छाप छोड़ने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। उन्होंने शो अप्रत्याशित रूप से हिंदी में बात की। उन्होंने ऐसा कर के फैंस हैरत में डाल दिया। ओ’ब्रायन ने कहा, ‘लोगो को नमस्कार। वहां सुबह हो चुकी है तो मुझे उम्मीद है कि आप करारे नाश्ते के साथ ऑस्कर देखेंगे।’ कॉनन ओ’ब्रायन का ये अंदाज लोगों को भा गया और अब इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *