शिलांग घूमने गए नवदंपत्ति का 8 दिन बाद भी नहीं चल सका पता, पुलिस की दो अलग-अलग टीम दंपति की कर रही तलाश

By: PalPal India News
June 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिशिलांग मेघालय घूमने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राज रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का 8 दिन बीत जाने के बाद भी अब तो कोई पता नहीं लगा है स्थानीय पुलिस और परिजन लगातार दंपति को ढूंढने में लगे हुए हैं.

दरअसल दंपति राज रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 20 तारीख को हनीमून मनाने गुवाहाटी गए थे वहां से घूमने के लिए शिलांग पहुंचे थे. जिसके बाद 23 तारीख से दोनों से परिवार जनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. 24 मई को परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को की थी जिसके बाद इंदौर पुलिस ने शिलांग पुलिस से संपर्क किया और दोनों की तलाश शुरू की इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार उनके द्वारा शिलांग पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है. पुलिस की दो अलग-अलग टीम दंपति की तलाश कर रही है टीम के साथ परिजन भी मौजूद है अब तक कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है. वही जिस क्षेत्र में उनकी एक्टिवा मिली थी उसे क्षेत्र के करीब चार से पांच किलोमीटर के दायरे में लगातार तलाश की जा रही है क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते सर्चिंग में भी समस्या हो रही है. हालांकि अब तक किसी भी अपराधी घटना घटित होने की जानकारी सामने नहीं आई है. इंदौर पुलिस द्वारा भी लगातार टेक्निकल जानकारी एकत्रित की जा रही है ताकि दंपति का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *