मणिमहेश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं की दर्दभरी दास्तां, बारिश और लैंडस्लाइड के बीच 70 किमी पैदल सफर

By: PalPal India News
August 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नेटवर्क ठप और कैश खत्म होने से बढ़ीं मुश्किलें, स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित घर पहुंचे शिवभक्त। नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा और जवाली के श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा से लौट आए हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि लौटते समय भारी बारिश, टूटती सड़कें और लैंडस्लाइड के कारण उन्हें 50 से 70 किलोमीटर तक पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ा।

नेटवर्क न होने और कैश खत्म होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से श्रद्धालु सुरक्षित घर लौट सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन मदद कर रहा था, लेकिन असली राहत स्थानीय लोगों की मदद से मिली। रास्ते में खाने-पीने से लेकर लिफ्ट देने तक, हर जगह उन्हें सहारा मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *