जो व्यक्ति हिंदू राष्ट्र बनाने चला था, अब वही हिंदू गांव बना रहा- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तंज कसते हुए बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

By: PalPal India News
April 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा है कि जो व्यक्ति हिंदू राष्ट्र बनाने चला था, अब वही हिंदू गांव बना रहा है। यह तो वही बात हुई कि बनाने चले थे हाथी, और अब बना रहे हैं चूहा।

एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी बातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि इतने दिनों के बीच में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद विशेषकर हिंदू राष्ट्र की जगह हिंदू गांव बना रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में गौ-हत्या की छूट दी

जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुलाकात हुई और उसके बाद से ही यह बदलाव आया है। पहले जहां हिंदू राष्ट्र की बात हो रही थी, अब ‘हिंदू गांव’ बनाया जा रहा है। यह परिवर्तन क्यों आया? क्या प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ही यह बदलाव हुआ? क्या वही इसका कारण है, जैसा कि हम अनुमान लगा पा रहे हैं, या इसके पीछे कोई और कारण है?
शंकराचार्य ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में गौ-हत्या के लिए 10 साल की सजा थी। लेकिन अब बीजेपी की सरकार ने वहां पर कानून रद्द कर दिया। आजादी के बाद, गौ-हत्या रोकना तो दूर भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जिसने अपने कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में गौ-हत्या की छूट दी। ऐसी स्थिति में हम कैसे कहें कि गौ-रक्षा इनके द्वारा या किसी और के द्वारा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *