Motorola Edge 50 Pro की कीमत धड़ाम औंधे मुंह गिरी, इतने सस्ते दामों में मिल रहा दमदार स्मार्टफोन

By: PalPal India News
April 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिप्रीमियम सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो यह खबर आपके लिए ही है। मोटोरोला का प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro 256GB अब काफी कम कीमत में बिक रहा है। आप इसे 10 हजार रुपये से कम में भी खरीद सकते हैं।

Moto Edge 50 Pro को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल के महीने में काफी हाई प्राइस में लॉन्च किया था। लेकिन, अभी इसे सस्ते दाम में खरीदने का मौका है। मोटोरोला आज यानी 2 अप्रैल को अपना एक नया स्मार्टफोन Moto 60 Fusion को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन के भारतीय बाजार में दस्तक देने से पहले ही मोटोरोला के दमदार स्मार्टफोन Moto Edge 50 Pro की कीमत औंधे मुंह गिर चुकी है।

Moto Edge 50 Pro कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। प्रोसेसर से लेकर चिपसेट तक इसमें मोटोरोला ने भर-भर के फीचर्स दिए हैं। अगर आप एक फोटोग्राफी या फिर गेमिंग लवर हैं तो ये स्मार्टफोन आपकी दोनों ही जरूरत को पूरा कर सकता है। फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों को इस फोन को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रहा है।

Moto Edge 50 Pro की कीमत में भारी गिरावट

फ्लिपकार्ट पर Moto Edge 50 Pro इस समय 41,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है। लेकिन, अभी इस पर ग्राहकों को 28% का हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि यह पहला ऐसा मौका है जब मोटोरोला के इस प्रीमियम फोन पर इतना बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट से इस फोन को इस समय आप सिर्फ 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 50 Pro के फीचर

  • Motorola Edge 50 Pro में एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ इको लेदर बैक फिनिश वाली डिजाइन मिलती है।
  • Motorola Edge 50 Pro में 12GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है।
  • स्मार्टफोन में 4500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 125W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच P-OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
  • डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसमें आपको 3 एंड्रॉयड अपडेट्स मिलने वाले हैं।
  • परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 50 Pro में कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 3 का सपोर्ट दिया है।
  • फोटोग्राफी के लिए रियर में 50+10+13 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेंसर मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *