पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उन्नाव। उन्नाव की जिला जेल मे एक अनोखी पहल देखने को मिली जहाँ कुम्भ का जल लाकर कैदियों को स्नान कराया गया, जेल में बंद हजारों महिला-पुरुष बंदियों ने प्रयागराज महाकुंभ के जल से स्नान किया. सभी कैदी अपने आप को धन्य मान रहे है क्योंकि कारागार में बंद रहते हुए उनके लिए ये संभव नहीं था. लेकिन उनके जेल अधीक्षक के प्रयास से ये संभव हुआ. प्रयागराज के महाकुंभ में कोरोड़ो श्रद्धालुओं का रेला चला आ रहा है. देश-विदेश से आकर लगभग 53 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. 26 फरवरी तक यह संख्या और भी बढ़ने के दावे किए जा रहा है.
ऐसे में उन्नाव जेल अधीक्षक पवन सिंह ने बताया कि वह 14 फरवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे.स्नान के बाद 15 फरवरी को लौटते समय वे जेल में बंद महिला और पुरुष बंदियों के लिए भी प्रयागराज महाकुंभ संगम का जल लेकर आ गए थे.जिसके बाद कैदियों के स्नान के लिए बनी पानी की टंकी को फूलमाला से सजाकर संगम के जल को उसमें मिला दिया. जिसके बाद सभी ने हर हर गंगे का उदघोष करते हुए स्नान किया. जेल अधीक्षक ने बताया कि उन्नाव जेल में करीब एक हजार महिला-पुरुष बंदी है जो प्रयागराज महाकुंभ तो नहीं जा सकते पर उनके लिए संगम के जल को लाकर उन्हें स्नान करवाया गया है जिससे उनके मन की बुराई खत्म हो सके.
HIGHLIGHTS