बारिश का सितम प्रसूता पर भारी, जननी एक्सप्रेस तक लाने पूरे गांव ने की मशक्कत

By: PalPal India News
July 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर में बारिश इन दिनों लोगों पर सितम ढा रही हैं वहीं सड़कों के खस्ता हाल के चलते गर्भवती महिलाएं भी परेशानी झेलने को मजबूर हैं ऐसी ही कुछ तस्वीर सामने आई जबलपुर जिले के वियोसा गांव से जहां पर भारी बारिश के बाद रोड बदहाल हो गया जिसके चलते एक गर्भवती महिला को जननी एक्सप्रेस तक लाने में पूरे गांव को मशक्कत करनी पड़ी। शिखा चढ़ार नाम की इस महिला को प्रसव पीड़ा होना शुरू हुई जिसके बाद मामले की सूचना अस्पताल को भी दी गई। लेकिन जननी एक्सप्रेस जब वहां पहुंची तो गांव तक जाना संभव नहीं था क्योंकि रोड खराब था।लिहाजा जननी एक्सप्रेस मुख्य मार्ग पर जाकर ही रुक गई।

जिसके बाद वियोसा गांव के वाशिंदे कुछ दूर तक शिखा चढ़गर को पैदल और उसके बाद स्ट्रेचर पर रखकर जननी एक्सप्रेस तक लेकर आए। इस दौरान महिला को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।कड़ी मेहनत के बाद जननी एक्सप्रेस से महिला को अस्पताल भेजा जा सका। गांव के लोगों का कहना है की तहसील मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर इस गांव में पहुंच मार्ग नहीं है और बारिश में हाल भी बुरे हो जाते हैं वहीं जननी एक्सप्रेस में आए डॉक्टर का भी कहना है कि उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्ट्रेचर पर रखकर महिला को जननी एक्सप्रेस तक लाया गया इसके बाद फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि यह गांव तहसील मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर है लेकिन इसके बाद भी इस गांव में अभी तक पक्का रास्ता नहीं बना है जिसके चलते लोगों को बारिश का सीजन काफी भारी पड़ता है और सभी लोग यही प्रार्थना करते हैं की बारिश के सीजन में ना तो कोई बीमार पड़े और ना ही किसी को किसी प्रकार की परेशानी हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *