फिल्म ‘छावा’ की सफलता विक्की कौशल की वजह से नहीं बल्कि…… यह क्या बोल गए महेश मांजरेकर

By: PalPal India News
April 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमहेश मांजरेकर ने हाल ही में विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ के बारे में बात करते हुए बताया की फिल्म की सफलता का श्रेय विक्की कौशल को नहीं, बल्कि संभाजी महाराज के किरदार को जाता है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’, जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, ओटीटी पर आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की। अब फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने कहा कि फिल्म की सफलता का श्रेय विक्की कौशल को नहीं, बल्कि संभाजी महाराज के किरदार को जाता है।

विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ अब सिनेमाघरों से निकलकर ओटीटी पर आ चुकी है। इस फिल्म ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे अधिक कमाई की। इस फिल्म ने 66दिनों में वर्ल्डवाइड 807.6 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की है। मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा ने लोगों में गर्व की भावना भी जगाई और खासकर महाराष्ट्र की जनता से इसे भरपूर प्यार मिला। हालांकि, हाल ही में फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने फिल्म की सफलता को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है।

‘मिर्ची मराठी’ को दिए इंटरव्यू में अनुभवी एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने फिल्म की शानदार सफलता पर बात की। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर अपना नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि फिल्म छावा की सफलता विक्की कौशल की वजह से नहीं बल्कि उन्होंने जिस ऐतिहासिक किरदार को निभाया उसके कारण अधिक रही। इसी के साथ महेश मांजरेकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह महाराष्ट्र ही था जिसने फिल्म के ऐतिहासिक सफर को सही मायने में आगे बढ़ाया। उन्होंने आगे कहा- “मेरे महाराष्ट्र ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचाया है, इसे याद रखें। आज, छावा अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसका 80% श्रेय महाराष्ट्र को जाता है। वास्तव में, इसका 90% श्रेय पुणे और आसपास के क्षेत्रों को जाता है। महाराष्ट्र ही है जो इस इंडस्ट्री को बचा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *