एक बार फिर फिर लौट रही एक्टर-डायरेक्टर की सुपरहिट जोड़ी, 3 बार दे चुके हैं ब्लॉकबस्टर मूवी

By: PalPal India News
April 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमनोज बाजपेयी अब जल्द ही राम गोपाल वर्मा के साथ अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं. राम गोपाल वर्मा ने खुद इसका ऐलान कर दिया है.  दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. अब दोनों फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं. राम गोपाल वर्मा ने खुद इसका ऐलान कर दिया है.

इस फिल्म को खास बताया जा रहा है. एक दौर था जब इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा शूल और सत्या जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते थे. उनकी और एक्टर मनोज बाजपेयी की जोड़ी भी काफी कमाल थी. वर्मा की शूल, कौन और सत्या में मनोज ने लीड रोल किया था जिसने उन्हें आज एक सुपरस्टार बना दिया है. वहीं अब सालों बाद फिर से दोनों साथ नजर आएंगे. जी हां, उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इस बार ये कोई एक्शन फिल्म नहीं बल्कि हॉरर कॉमेडी होने वाली है और इस मूवी का नाम है पुलिस स्टेशन में भूत (Police Station Mein Bhoot).

राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी एक हॉरर-कॉमेडी के लिए फिर से साथ काम करेंगे. वर्मा ने हाल ही में इसका ऐलान भी कर दिया है. एक्स पर घोषणा करते हुए, राम ने लिखा ‘सत्या, कौन और शूल के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं और मनोज बाजपेयी एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के लिए साथ काम कर रहे हैं, एक ऐसी शैली जो हम दोनों ने नहीं की. मैंने हॉरर, गैंगस्टर, रोमांटिक, राजनीतिक ड्रामा, एडवेंचर कैपर्स, थ्रिलर आदि किए हैं, लेकिन कभी हॉरर-कॉमेडी नहीं की. फिल्म का नाम है पुलिस स्टेशन में भूत. टैग लाइन: आप मरे हुए को नहीं मार सकते.’

राम ने एक और पोस्ट में लिखा ‘जब हम डरते हैं तो हम पुलिस के पास भागते हैं, लेकिन जब पुलिस डर जाती है, तो वे कहां भागेंगे?’ वहीं इसी साल जनवरी में राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म ‘सिंडिकेट’ का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि ये उनकी सबसे भयानक और सबसे बड़ी फिल्म होगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *