बेगम को नहीं पसंद थी शौहर की दाढ़ी, शौहर ने शेव क्लीन नहीं कराई तो देवर के साथ हो गई फरार

By: PalPal India News
April 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधियूपी के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ थाना लिसाड़ी गेट इलाके के रहने वाले एक मौलाना ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेगम को दाढ़ी रास नही आई और वह अपने देवर के साथ फरार हो गई।

दरअसल मामला थाना लिसाड़ी गेट के उज्ज्वल गार्डेन कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले मौलाना शाकिर का निकाह करीब सात माह पहले इंचौली की रहने वाली एक युवती से हुआ था। मौलाना की बेगम पढ़ने के लिए कॉलेज भी जाती थी। निकाह के बाद उन्होंने पहली रात ही मौलाना से कहा कि उन्हें दाढ़ी पसंद नही है। लिहाजा वह दाढ़ी कटवा लें, अन्यथा दाढ़ी या बेगम में से एक को चुन लें। मौलाना ने अपनी बेगम को दो टूक शब्दों में कह दिया  कि वह दाढ़ी नही कटवायेंगे। इसके बाद उनकी पत्नी का झुकाव घर में रहने वाले क्लीन शेव देवर की तरफ बढ़ गया। दोनों में प्यार पनप गया। घर वालों को दोनों की प्रेम कहानी की भनक तक भी नहीं लग पायी। जब पता चला तो दिन मौका पाकर देवर-भाभी घर से फरार हो गए।

देवर-भाभी की तलाश कर रही है पुलिस

मौलाना ने पुलिस को बताया कि उनकी बेगम निकाह को अभी सात माह ही हुए हैं। निकाह के बाद पत्नी ने कहा कि मौलाना आपकी दाढ़ी पसंद नही है। इसे कटवा लें। बेगम की बात को अनसुना करते हुए मौलाना ने दाढ़ी कटवाने से मना कर दिया। पत्नी अपने क्लीन शेव देवर के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पीड़ित पति पहले तो इस बात को घर की इज्ज़त की खातिर छुपता रहा, लेकिन अब उसने पुलिस से शिकायत की है, पुलिस फरार देवर भाभी की तलाश कर रही है।

लुधियाना में मिली है लोकेशन

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने देवर-भाभी के फोन को सर्विलांस पर लगाया है तो उनकी लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिल रही है। मेरठ पुलिस जल्दी ही एक टीम लुधियाना रवाना करेंगी ताकि वहां से दोनों को बरामद करके मेरठ लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *