शादी की तारीख से पहले ही युवक ने मंदिर में जाकर कर ली शादी, दुल्हन को ले आया घर तो हैरान हो गए घर वाले

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबिहार के जमुई जिले में शादी का एक अजीब मामला सामने आया है। जहाँ शादी की तारीख से पहले ही युवक ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद लड़का दूल्हन को घर ले आया।

दरअसल मामला जमुई प्रखंड के अम्बा गांव का है अजीत कुमार अचानक अंजली कुमारी के साथ मंदिर में शादी रचाकर घर पहुंच गया। इसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। लोगों के बीच तरह- तरह की चर्चाएं भी होने लगी। लोग इस बात से ज्यादा हैरान थे कि जिस लड़की से परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था। एक महीने में अजीत की शादी होने वाली थी और अजीत ने उसी लड़की को शादी से एक महीने पहले ही लेकर घर पहुंच गया। नतीजतन परिवारवालों के अरमानों पर पानी फिर गया।

9 मई को होनी थी शादी

बताया जा रहा है की दशरथ मंडल के बेटे अजीत कुमार की शादी खैरा प्रखंड के सगदाहा गांव के रहने वाले प्रकाश रावत की बेटी अंजली कुमारी से परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था। 9 मई को दोनो की शादी होने वाली थी। तिलक की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *