पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अमरोहा में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई कुछ दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर उसे हाईवे पर फेंक दिया। जिसके बाद युवक ट्रक के नीचे आ गया और इस घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
दरअसल उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई जिसमें आपसी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक युवक को घर से बुलाकर पहले पीटा, फिर हाईवे पर फेंक दिया। इस घटना में युवक माल से भरा तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया। युवक ट्रक के टायर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आपसी रंजिश के चलते हुई पूरी वारदात
इस खौफनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह तस्वीरें कैद हो गई हैं। मृतक युवक की पहचान अक्षित विश्नोई के रूप में हुई। मृतक के पिता कुलदीप सिंह ने बताया, “मेरे बेटे अक्षित को धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने फोन कर बुलाया। मेरे बेटे और सोनू कश्यप की रंजिश चल रही थी। फिर उसे नाईपुरा बात करने को बुलाया, तो उसने मुझे बताया और चला गया।”