अवैध तरीके से 18 रसोई गैस का सिलेंडर भरे जाने पर हुआ तेज़ धमाका, 1 की मौत 2 झुलसे

By: PalPal India News
March 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अवैध तरीके से रसोई गैस का सिलेंडर भरे जाने पर धमाका हो गया। आपको बता दे एक दुकान पर बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध तरीके से सिलेंडर भरा जा रहा था। तभी सिलेंडर में रसोई गैस भरने के दौरान जोरदार धमाका होने से एक कर्मचारी समेत दो लोग झुलस गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।

जोरदार धमाके से दो लोग झुलसे

पुलिस उपायुक्त (DCP) विनोद कुमार मीना ने बताया, ‘आजाद नगर थाना क्षेत्र में घनश्याम यादव अपनी दुकान पर बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध तौर पर रसोई गैस भरने का काम कर रहा था।’ घनश्याम यादव की दुकान पर एक बड़े सिलेंडर से 18 छोटे सिलेंडर में रसोई गैस भरे जाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसमें उसका एक कर्मचारी और एक रिश्तेदार झुलस गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

डीसीपी ने कहा कि इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुकानदार घनश्याम यादव के खिलाफ संबद्ध प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है। खाद्य विभाग को भी इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा गया है। दुकान में सिलेंडर में अवैध तौर पर रसोई गैस भरने के दौरान धमाका होने के बाद इसके आस-पास रहने वाले लोगों ने एकजुट होकर जमकर नाराजगी जताई है।

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

घटनास्थल के पास रहने वाली सपना यादव ने बताया, ‘बर्तन की दुकान की आड़ में सिलेंडर में अवैध तौर पर रसोई गैस भरने का काम लम्बे वक्त से चल रहा था। हमारे विरोध के बावजूद दुकानदार यह काम बंद नहीं कर रहा था।’ उन्होंने कहा कि इस दुकान पर सिलेंडर में अवैध तौर पर रसोई गैस भरने के दौरान पहले भी धमाका हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *