पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं महिला डॉक्टर के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान भी मिले हैं।
दरअसल ये पूरा मामला शाहपुरा थाना इलाके का है। जबकि मृतिका महिला लखनऊ निवासी है। सतना निवासी अभिजीत पांडेय से 4 माह पहले शादी हुई थी महिला और उसके पति दोनों ही डॉक्टर हैं। चार माह पहले दोनों की शादी हुई थी। वहीँ पति बीडीएस डॉक्टर की एमपी नगर में प्राइवेट क्लिनिक हैं। महिला की लाश मिलने की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
महिला की हत्या हुई है या यह सुसाइड है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की जानकारी होगी।