पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नर्मदापुरम में डबल मर्डर का मामला सामने आया है, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, यहां शहर की पीली खंती कॉलोनी में मां-बेटी की लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि दोनों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई है। बेटी का शव बाहर गली तो मां का शव आंगन में पड़ा मिला। पुलिस ने कहा है कि कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की जा रही, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की घटना रविवार शाम की है। मां का नाम पूजा मौर्य और बेटी का नाम पल्लवी मौर्य है। पुलिस और एफएसएल अफसर घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि इस हत्याकांड में किसने मारा और क्यों मारा.. पुलिस अभी कुछ नहीं बता पा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 वर्षीय पूजा मौर्य पीली खंती में अपनी बेटी पल्लवी के साथ किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक का नाम जिंतेद्र जरिया बताया जा रहा है, पुलिस जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी गुरकरन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रविवार के दिन करीबन 5-6 बजे सूचना मिली के पीलीखंती में 2 डेडबॉडी मिली है। मौके की जांच पड़ताल में पाया गया कि दोनों मां और बेटी हैं। मां का नाम पूजा मौर्य और बेटी का नाम पल्लवी मौर्य है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और काफी सारे सबूत हमें मिल भी गए हैं। मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, जहां यह रह रहे थे।