पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के वैशाली में गुरुवार (10 अप्रैल) से वैशाली महोत्सव की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई नेता शामिल हुए। बी प्राक को सुनने के लिए 10 हजार लोग जुटे थे, लेकिन वीआईपी बॉक्स में कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं। इस बात से दर्शक नाराज हो गए और वीआईपी बॉक्स में घुसने लगा, लेकिन प्रशासन की लाचार व्यवस्था के कारण यह कार्यक्रम चर्चा में आ गयापुलिस ने उन्हें रोका तो हंगामा हो गया और 500 से ज्यादा कुर्सियां टूट गईं।
बॉलीवुड के स्टार सिंगर बी प्राक के कार्यक्रम में जिला प्रशासन की लापरवाही वीआईपी दीर्घा में बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं। वहीं, आम लोग अपने पसंदीदा गायक को करीब से सुनने के लिए बेताब थे। इसी वजह से अव्यवस्था फैली। सिंगर के करीब जाने के लिए दर्शक वीआईपी बॉक्स में घुसने लगे। पुलिस ने दर्शकों को रोका तो हंगामा हो गया, जिसमें 500 से ज्यादा कुर्सियां टूट गईं। हालांकि, बी प्राक ने कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान सर झुकाकर बिहार के लोगों को प्रणाम किया।
बी प्राक के कार्यक्रम में उन्हें सुनने के लिए लगभग 10 हजार लोग जुटे थे, लेकिन वीआईपी बॉक्स में लोगों की संख्या बेहद कम थी। इसी वजह से बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं। ऐसे में पीछे खड़े लोग वीआईपी बॉक्स में जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी वजह से 500 से ज्यादा कुर्सियां टूट गईं।
विआईपी बॉक्स खाली रहने की वजह बताते हुए पर्यटन मंत्री राजकुमार सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण लोग नहीं जुटे। उन्होंने कहा कि शाम छह बजे तक वैशाली में बारिश हो रही थी। ऐसे में कार्यक्रम का आयोजन ही बड़ी सफलता थी।
1925 में इस महोत्सव की हुई थी शुरुआत
जैसा कि सभी को पता है 1945 में तत्कालीन एसडीएम जगदीश चन्द्र माथुर ने इस महोत्सव की शुरुआत की थी. तब से यह महोत्सव होता आया है, जिसमें पहले राष्ट्रपति तक आ चुके हैं, लेकिन अब इस मेले का स्वरूप सिमटता जा रहा है. वहीं इस महोत्सव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा, कि आने वाले समय में इस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा.