प्रेमिका के चरित्र पर हुआ शक, प्रेमिका की खौफनाक हत्या कर खुद भी लटक गया फांसी पर

By: PalPal India News
May 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से हत्या की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है जहां पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी पर लटक गया है।

दरअसल मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के सुधागढ़ तालुका के परली का है। यहां एक युवक ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। इसके बाद युवक ने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है की, युवक को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक था। इसी कारण उसने प्रेमिका की खौफनाक तरीके से चाकू से वार कर के जान ले ली और बाद में खुद भी फंदे से लटक गया। जहां पर ये पूरी वारदात हुई है वहां के दृश्य काफी भयावह थे। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवती का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। पूरे कमरे में चारों ओर सिर्फ खून ही खून फैला था।

गर्दन से लेकर पूरे शरीर पर चाकू से वार

जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपनी प्रेमिका के गर्दन से लेकर पूरे शरीर पर चाकू से वार किया। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने युवक और युवती दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। पाली पुलिस थाने में घटना की जांच चल रही है।

नर्स का काम करती थी मृतका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका युवती परली के ओसवाल अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। उसका एक युवक से प्रेम संबंध था। जानकारी के मुताबिक युवक ने युवती पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसे अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक हो गया था। जिसके बाद  युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। युवती की जान लेने के बाद युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *