धर्म परिवर्तन का दबाव बना, महिला से मारपीट और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
June 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के दमोह में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि बादशाह खान नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव डाला।

महिला का आरोप है कि उसकी मुलाकात बादशाह खान से दो महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डालने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ सड़क पर मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि यदि महिला अपने बयानों में धर्म परिवर्तन की बात का उल्लेख करती है, तो संबंधित धाराओं को भी इस मामले में बढ़ाया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *