नमक डालते ही जहर बन जाती हैं ये चीजें, भूलकर भी नहीं डालना चाहिए इन चीजों में नमक शरीर के लिए होता है खतरनाक

By: PalPal India News
April 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिखाने में डालने वाला सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ नमक होता है, नमक के बिना हम खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते लेकिन क्या आप जानते है ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो नमक डालते ही शरीर के लिए खतरनाक बन जाती हैं। और हम इस बारे में जानते तक नहीं है की हम जिन चीजों में नमक डालकर खाते हैं वह हमें कितना नुकसान पहुंचाती हैं।

हर चीज में नमक डालकर खाने की आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसी कई चीजें है जो नमक डालकर खाने से शरीर के लिए जहर समान बन जाती है। इससे फायदा तो दूर और नुकसान होता है। भारत में लोग जरूरत से ज्यादा नमक और चीनी का इस्तेमाल करते हैं। इंडियंस की थाली में नमक की मात्रा काफी ज्यादा रहती है। आज हम आपको ऐसी कुछ चीजें बता रहे हैं जिनमें नमक डालकर कभी भी नहीं खाना चाहिए।

नमक डालते ही जहर बनने वाली चीजें 

दही- सबसे पहले दही आता है इस क्रम में अक्सर लोग दही में नमक डालकर खाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दही में नमक बहुत नुकसान करता है। आयुर्वेद में लिखा है की दूध और उससे बनी चीजों में नमक नहीं डालना चाहिये। ऐसे में जो लोग दही में नमक डालकर खाते हैं वो जान लें कि इससे हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। उम्र से पहले बाल सफेद हो सकते हैं। चेहरे पर फोड़े- फुंसी और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

फल- अगर आप भी ऊपर से नमक छिड़कर फल खाते है तो आज ही छोड़ दें। फलों के ऊपर नमक डालकर खाना काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है। इससे फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ज्यादा नमक का सेवन करने से वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। हार्ट, ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्या बढ़ सकती है।

सलाद- भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में ज्यादातर लोग सलाद के ऊपर भी कच्चा नमक डालकर खाते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है। रायते के ऊपर भी सफेद नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। ज्यादा नमक किडनी समेत कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।

जूस- लोग जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए भी नमक डालकर पीते हैं। जबकि डॉक्टर्स ऐसा करने से मना करते हैं। ये स्वाद आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। हम पहले से ही खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल करते हैं। फलों और जूस में नमक का इस्तेमाल करने से बिल्कुल बचना चाहिए। इससे फलों के न्यूट्रीएंट्स भी कम हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *