अपनी ही पेशाब पीकर बुझाते हैं प्यास! इस कपल की अनोखी आदत से लोग हैरान

By: PalPal India News
February 20, 2025

अधिकांश लोग प्यास लगने पर पानी पीते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन सोचिए अगर कोई व्यक्ति पानी की जगह अपना ही पेशाब पीने लगे? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही कपल की चर्चा हो रही है, जो दावा करता है कि उन्होंने सालों से पानी नहीं पिया।

ओब्री और निक नाम का यह कपल जब भी प्यासा होता है, तो सीधे बाथरूम जाकर बोतल में पेशाब भरता है और उसे ही पीकर अपनी प्यास बुझा लेता है। उनका दावा है कि वे हर बार करीब आधा गैलन पेशाब पीते हैं। न केवल वे इसे पीते हैं, बल्कि नहाने, फेस मास्क और आंखों में ड्रॉप्स की तरह भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

कैसा लगता है स्वाद- वायरल वीडियो में यह कपल खुशी-खुशी ग्लास में पेशाब भरकर चीयर्स करता नजर आता है। लड़की ने बताया कि पेशाब की महक बटर पॉपकॉर्न जैसी होती है, जिससे इसे पीने में कोई परेशानी नहीं होती। हालांकि, इस अजीब आदत को देखकर लोग हैरान और घिन्न से भर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *