दो करोड़ का सोना और 8 लाख रूपए ले कर भागे चोर, एसबीआई बैंक में हुई चोरी की बड़ी वारदात

By: PalPal India News
September 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमहानंदा नगर स्थित एसबीआई बैंक में सोमवार मंगलवार रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई सुबह बैंक कर्मी पहुंचे तो मामला सामने आया। बदमाश बैंक एवं लाकर के ताले खोल कर दो करोड़ रुपए का गोल्ड एवं लाखों रुपए नकद चुरा ले गये ।एसपी खुद मौके पर पहुंचे और बदमाशों का सुराग तलाशने के लिए दिशा निर्देश जारी किये।

चोरी की यह सनसनीखेज वारदात पॉश कॉलोनी महानंदा नगर में स्थित एसबीआई की बैंक शाखा में हुई। जहां अज्ञात बदमाश चाबी से बैंक के दरवाजे और लाकर खोल कर उसमें रखा दो करोड़ रुपए का सोना और आठ लाख रुपए नकद चुरा ले गये। वारदात का पता आज सुबह उस वक्त लगा जब बैंक कर्मचारी और अधिकारी बैंक पहुंचे। जिन्होंने बैंक के शटर और लाकर के ताले खुले देखें। इसके बाद माघव नगर पुलिस को सूचना दी गई।

खबर मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा स्वयं भी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी लेकर पुलिस टीम को जरूरी निर्देश दिये । एसपी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। जिसमें दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं।जिनकी घरपकड के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *