पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पन्ना कोतवाली अंतर्गत गहरा में एक युवक ने खांसी का सीरप समझकर खुजली का लोशन पी लिया जिससे युवक की कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी, युवक ने तत्काल इसके बारे में परिजनों को बताया तब पता चला कि यह खांसी का सीरप नहीं खुजली का लोशन है। परिवार के लोग तत्काल युवक को जिला अस्पताल पन्ना ले गए जहां डॉक्टर ने युवक की बिगड़ती हालत को देखकर अस्पताल पन्ना में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
समय पर अस्पताल पहुंचने से फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। युवक का नाम आनंद साहू उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी गहरा थाना कोतवाली पन्ना बताया गया है। जो दो दिनों से खांसी से परेशान था खांसी बढ़ने पर उसने घर में रखी खुजली की दवा की सीसी को खांसी का सीरप की सीसी समझ कर दो ढक्कन पी लिया जिससे कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी फिलहाल युवक का इलाज जिला अस्पताल पन्ना में चल रहा है। बताया गया है कि युवक को अंग्रेजी पढ़ना नहीं आता था इसी कारण यह घटना घटित हुई, अधिकांश दवाइयों के रैपर में दवा का नाम और किस बीमारी में उपयोग होने वाली दवा है समस्त विवरण अंग्रेजी में लिखा होता है। जिससे कम पढ़े-लिखे लोग इस प्रकार के हादसे का शिकार हो जाते हैं।