पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर तनाव से घिर जाते है ऐसे में तनाव कब डिप्रेशन का रूप ले लेता है लोगों को पता ही नहीं चलता। घर की ज़िम्मेदारियों से लेकर काम के बोझ तले दबा इंसान धीर धीरे अवसाद का शिकार होने लगता है। स्ट्रेस की वजह से लोगों की नींद खराब होती है और इस वजह से शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। लेकिन अगर आप अवसाद से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जटामांसी का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने, तनाव कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करती है। इसे “तपस्विनी” और “मांसिक बलवर्धिनी” भी कहा जाता है, क्योंकि यह मस्तिष्क को शांत करने और मानसिक शक्ति बढ़ाने में सहायक होती है।
आधा चम्मच जटामांसी पाउडर को गुनगुने दूध या शहद के साथ रात को सोने से पहले लें। इसे ब्रह्मि और शंखपुष्पी के साथ मिलाकर लेने से मानसिक स्वास्थ्य को अधिक लाभ होता है। 1 चम्मच जटामांसी जड़ को 2 कप पानी में उबालें और आधा रह जाने पर पी लें। इसे रोजाना पीने से मानसिक शांति और नींद में सुधार होता है।इसके आलावा आप सीएक तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इससे नींद अच्छी आती है और दिमाग शांत होता है।