गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और ऐसे में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। लोग इससे बचने के लिए कई उपाय अपनाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देशी फल के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को दूर करता है, बल्कि गर्मियों की कई समस्याओं से भी बचाव करता है।
हम बात कर रहे हैं खरबूजे की, जो बीकानेर सहित देश के कई हिस्सों में गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है। यह मीठा, रसीला और ठंडक से भरपूर फल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
पानी की पूर्ति: गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से पानी की मात्रा कम हो जाती है, ऐसे में खरबूजा खाने से हाइड्रेशन बना रहता है।
ठंडक प्रदान करता है: इसका सेवन करने से शरीर को स्वाभाविक ठंडक मिलती है, जिससे गर्मी का असर कम महसूस होता है।
मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर: इसमें मौजूद तत्व शरीर को गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं और डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करते हैं।
इम्युनिटी बूस्टर: इसमें मौजूद विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।
किडनी और पाचन में मददगार: खरबूजा किडनी को डिटॉक्स करता है और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।
खरबूजा गर्मियों की शुरुआत से लेकर मानसून तक बाजार में आसानी से उपलब्ध रहता है। खासकर मार्च से जून के बीच इसका स्वाद और पोषण दोनों अपने चरम पर होते हैं।