इस एक रिचार्ज प्लान्स से 365 दिन की टेंशन हुई ख़त्म, हर दिन मिलेगा 2.5GB डेटा, Jio के प्लान ने करा दी मौज

By: PalPal India News
June 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जो ग्राहकों को 365 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन से बड़ी राहत देता है।

देशभर में करीब 47 करोड़ लोग जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। जियो अपने सस्ते और किफायती रेंज वाले रिचार्ज प्लान्स को लेकर मोबाइल यूजर्स के बीच में जमकर पॉपुलर है। कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स की जरूरतों को बखूबी समझती है इसलिए इसके लिस्ट में सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। जियो अपने ग्राहकों को एक ऐसा प्लान भी ऑफर करता है जो आपके पूरे एक साल यानी 365 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री कर देता है।

Jio 365 दिन वाले प्लान ने कराई बल्ले-बल्ले

अपने करोड़ों यूजर्स के लिए जियो ने रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो के पास एनुअल कैटेगरी में 2 धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। इसमें कंपनी ग्राहकों को 3599 रुपये का एक रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। इस प्लान में आपको पूरे 365 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। जियो का यह रिचार्ज प्लान आपको पूरे साल की टेंशन से फ्री कर देगा। इस प्लान में कंपनी कुल 912GB से ज्यादा डेटा मिलता है।  मतलब आप इस प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान ट्रू 5G प्लान ऑफर के साथ आता है। इसमें एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल करने की सुविधा भी दी जाती है।

जियो के इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। आप सभी नेटवर्क पर फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान के साथ आप रिचार्ज खत्म होने की टेंशन से पूरी तरह से फ्री हो जाते हैं। जियो अपने यूजर्स को इस एनुअल प्रीपेड प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *