Starlink, Amazon जैसी विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी ये सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस, जाने कैसे

By: PalPal India News
July 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिStartlink, Etulset OneWeb, Amazon Kuiper जैसी दिग्गज विदेशी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स की टेंशन बढ़ने वाली है। Starlink, Amazon जैसी विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए देसी कंपनी ने भारत में सैटेलाइड ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च करने की तैयारी की है। कंपनी को IN-SPACe से अप्रूवल मिल गया है।

हैदराबाद बेस्ड देसी कंपनी अनंथ टेक्नोलॉजी ने भारत के सैटेलाइड ब्रॉडबैंड मार्केट में एंट्री की तैयारी कर ली है। यह पहली प्राइवेट भारतीय कंपनी होगी, जो स्वदेशी सैटेलाइट के जरिए ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करेगी। इस देसी कंपनी को हाल ही में IN-SPACe से सैटेलाइट सर्विस के लिए अप्रूवल मिल गया है। वहीं, Starlink को फिलहाल इसका इंतजार है।

मिलेगी 100gbps तक की स्पीड

भारत में विदेशी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स को कड़ी चुनौती देगी। कंपनी इसके लिए 4-टन जियोस्टेशनरी (GEO) कम्युनिकेशन सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित करेगी। इसके जरिए 100gbps तक की स्पीड से डेटा ऑफर किया जा सकेगा। कंपनी ने इसके लिए 3,000 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश का लक्ष्य रखा है। हालांकि, कंपनी इसके अलावा और भी निवेश के लिए फंड रेज करने की तैयारी कर रही है।

इस समय भारत में सैटेलाइड ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए कई कंपनियां लाइन में है। इनमें एलन मस्क की स्टारलिंक, अमेजन कूयिपर, जियो, एयरटेल वनवेब के साथ-साथ अब अनंथ टेक्नोलॉजी की भी एंट्री हो गई है। अन्य कंपनियां जहां 400 से 1200 किलोमीटर की ऊंचाई पर सैटेलाइट स्थापित कर रही हैं। वहीं, हैदराबाद बेस्ड ये कंपनी धरती की सतह से 35 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोस्टेशनरी सैटेलाइट स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *