इस बार आ रहा समय से पहले मानसून, जानिए कहां अब दो दिन जमकर बरसेंगे बादल?

By: PalPal India News
May 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदेश के कई क्षेत्र में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान है और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इस बार मानसून समय से पहले ही आ रहा है। इसके चलते देश के कई राज्यों में प्री-मानसून के चलते मौसम में बदलाव और बारिश देखने को मिलेगी।

देश के कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच अब मानसून का इंतजार होने लगा है। गुजरात में 2 दिन बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी लेकिन फिर से 40 से 42 डिग्री तक पारा पहुंच जाएगा। रविवार और सोमवार को बारिश का मौसम रहेगा। इसके बाद राज्य में फिर से गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाएगा। अगले सात दिनों के दौरान राज्य में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सभी जिलों में बारिश की संभावना

गुजरात के सभी जिलों में रविवार को छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा होगी। ये सारी जानकारी स्थानीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक परेश गोस्वामी ने दी है।

इस बार मानसून बहुत अच्छा रहेगा

बारिश के बारे में बात करते हुए स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि 24 मई से गुजरात राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 28 मई तक हवा के साथ बारिश होगी। इस बार मानसून बहुत अच्छा होगा। मानसून के दौरान दक्षिण-पश्चिम में 98 से 106% बारिश होगी। मौजूदा स्थिति का मानसून पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मानसून तय समय से 4 दिन पहले आ रहा

मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि इस बार मानसून तय समय से 4 दिन पहले देश में पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट पर पहुंचेगा। यह आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है। शनिवार को राजस्थान के कोट और भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज 30 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। पूरे मध्य प्रदेश में तूफान, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *