एक परिवार के तीन सदस्यों ने बीती रात जहर खाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई वजह

By: PalPal India News
March 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सूरत के अमरोली इलाके में एक परिवार के तीन सदस्यों ने बीती रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में कर्ज के बोझ की वजह सामने आई है।

सूरत में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। परिवार के सभी तीनों लोगों ने जहर खा लिया। मरने वालो में बुजुर्ग दंपति और उनका 28 साल का बेटे भी शामिल है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कर्ज बढ़ने और लेनदारों के दबाव की वजह से आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

बेटे के साथ माता- पिता ने दी जान

सूरत के अमरोली इलाके के एंटीलिया अपार्टमेंट में रहने वाले 50 वर्षीय भरत भाई ने पत्नी वनिता और 28 वर्षीय बेटे के साथ शुक्रवार रात में आत्महत्या कर ली। सोसायटी में रहने वाले तीनों को सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पता चलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिवार के अन्य सदस्यों ने दी ये जानकारी

मृतक पहले डायमंड उद्योग में काम करते थे पर मंदी की वजह से नौकरी छूट गई थी। इसके कारण बैंक लॉन से फ्लैट लिया था। उनका हफ्ता नहीं भर पाने की वजह से बैंक वाले हफ्ता भरने के लिए परेशान करते थे। उनकी पत्नी वनिता बैन हाउस वाइफ थी जबकि उनका 28 साल का बेटा हर्ष पहले डायमंड उद्योग में काम करता था। नौकरी छूट जाने की वजह से वह भी छुट-पुट काम करता था। बैंक वालो के प्रेशर की वजह से उन्होंने फ्लैट को बेच दिया। जब फ्लैट लेने वाले को पता चला कि यह फ्लैट बैंक में मॉर्गेज रखा है तो उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिया। पैसे नहीं देने पर वह धमकी देने लगा। आखिरकार उनकी धमकी से परेशान होकर परिवार के तीनों सदस्यों ने एक साथ जहर खाने का फैसला किया और सामूहिक आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *