अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं और चाहती हैं कि बाल फिर से घने और लंबे हो जाएं, तो करी पत्ता आपकी इस परेशानी का असरदार समाधान बन सकता है। करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों की सेहत सुधारने और हेयर फॉल रोकने में बेहद मददगार होते हैं। व्यस्त दिनचर्या के कारण जब खुद की देखभाल मुश्किल हो जाती है, ऐसे में यह घरेलू हेयर पैक बेहद आसान और प्रभावशाली उपाय हो सकता है।
हेयर ग्रोथ के लिए करी पत्ते का हेयर पैक कैसे बनाएं?
सामग्री:
एक मुट्ठी करी पत्ते
एक मुट्ठी मेथी दाना
एक गिलास पानी
नारियल तेल (वैकल्पिक, बेहतर परिणाम के लिए)
बनाने का तरीका:
एक गिलास पानी में करी पत्ता और मेथी दाना डालकर रातभर भिगो दें।
अगली सुबह इन्हें अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें।
चाहें तो इस पेस्ट में थोड़ा नारियल तेल भी मिला सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल:
तैयार हेयर पैक को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक अच्छे से लगाएं।
इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें।
इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें। चाहें तो माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें।
फायदे:- करी पत्ता बालों की जड़ों को मज़बूती देता है और उनकी ग्रोथ को बढ़ाता है। मेथी दाना बालों को पोषण देता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नारियल तेल बालों को नरम, मुलायम और चमकदार बनाता है। अगर इस हेयर पैक का नियमित रूप से उपयोग किया जाए तो यह बालों को न सिर्फ झड़ने से बचाता है, बल्कि उनकी लंबाई और घनत्व भी बढ़ाता है। यह पूरी तरह नेचुरल और साइड इफेक्ट्स से मुक्त उपाय है।