ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर लटकाकर घसीटा, कई गाड़ियों को भी मारी टक्कर

By: PalPal India News
September 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। चेकिंग से बचने के लिए एक शख्स कार को तेज ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। कार ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर टांग कर रोड पर घसीटा। इसके साथ ही कार ड्राइवर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इससे चार लोग घायल हो गए। महिला और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दो लोगों को मामूली चोट आई है।

कार चालक की जमकर पिटाई

यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। भीड़ ने कार चालक को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद भीड़ ने कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन चौराहे का है। हादसे के दौरान स्टेशन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना का वीडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

2 responses to “ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर लटकाकर घसीटा, कई गाड़ियों को भी मारी टक्कर”

  1. […] लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मौके से महिला की लिखी हुई आखिरी […]

  2. […] ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई थी। टीम में साइबर […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *