तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत

By: PalPal India News
July 8, 2025

नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुदालोर जिले के संबंकुप्पम इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक स्कूल बस रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल बस रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक ने रेलवे सिग्नल और सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करते हुए जबरन ट्रैक पार करने की कोशिश की, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। यह हादसा एक बार फिर रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के प्रति लापरवाही की गंभीरता को उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *