TRAI का नया तोहफा: अब 10 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी 1 साल की वैलिडिटी

By: PalPal India News
January 16, 2025

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो 2G सेवाओं का उपयोग करने वाले 150 मिलियन भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को राहत देंगे। इन उपयोगकर्ताओं को अक्सर महंगे रिचार्ज प्लान और अनावश्यक डेटा के कारण परेशान होना पड़ता है, जिसका वे उपयोग नहीं कर पाते। इसे ध्यान में रखते हुए TRAI ने 24 दिसंबर को संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए, जिनके तहत टेलीकॉम कंपनियों को किफायती और उपयोगकर्ता-केंद्रित प्लान लॉन्च करने होंगे।

10 रुपये से शुरू होंगे रिचार्ज प्लान
TRAI के नए नियमों के तहत एयरटेल, जियो, बीएसएनएल, और वोडाफोन आइडिया (Vi) जैसी सभी कंपनियों को 10 रुपये की शुरुआती कीमत वाले टॉप-अप वाउचर पेश करने होंगे। इसके अलावा, स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) की वैधता 90 दिनों से बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता अब लंबी अवधि के किफायती रिचार्ज विकल्प चुन सकेंगे।

वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान
TRAI ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे विशेष रूप से 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान तैयार करें। फिलहाल इन यूजर्स को डेटा वाले महंगे प्लान खरीदने पड़ते हैं, जबकि उन्हें इंटरनेट सेवाओं की जरूरत नहीं होती। नए नियमों के तहत इन यूजर्स को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप प्लान मिल सकेंगे।

जल्द लागू होंगे दिशा-निर्देश
ट्राई के ये दिशा-निर्देश पहले ही लागू कर दिए गए हैं, और टेलीकॉम कंपनियों को इन्हें अमल में लाने के लिए कुछ हफ्तों का समय दिया गया है। हालांकि, नए रिचार्ज प्लान की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक ये प्लान बाजार में उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *