‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

By: PalPal India News
February 20, 2025

बॉबी देओल स्टारर क्राइम ड्रामा ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर 19 फरवरी को शाम 5 बजे रिलीज हो गया है। यह वेब सीरीज 27 फरवरी 2025 को MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस बार कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और पावर शिफ्ट देखने को मिलेगा।

बॉबी देओल फिर से बाबा निराला के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन इस बार आश्रम की सत्ता पर संघर्ष तेज हो गया है। बाबा निराला की गिरफ्तारी के बाद पम्मी (अदिति पोहनकर) आश्रम की जिम्मेदारी संभालती है, जबकि भोपा स्वामी (चंदन रॉय सान्याल) सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहा है।

इस सीजन में सत्ता की जंग, विश्वासघात और रोमांचक ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रखेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि कहानी कौन-सा नया मोड़ लेती है और बाबा निराला अपने वर्चस्व को कैसे बचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *