ट्रक ने 12 साल के बच्चे को मारी टक्कर, बच्चे की हालत गंभीर, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया

By: PalPal India News
June 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिंग्रामपुर में एक बड़ा हादसा हुआ। शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने 12 साल के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के पैर के ऊपर से ट्रक का चक्का निकल गया। ट्रक रायपुर से ग्वालियर जा रहा था, – बच्चे का नाम नितिन सोनकर है, जो स्वर्गीय राजेंद्र सोनकर का बेटा है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया।

बच्चे को गंभीर अवस्था में निजी वाहन से जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।प्रधान आरक्षक जालम सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *