बार-बार छींक आने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे: मिनटों में पाएँ राहत

By: PalPal India News
March 24, 2025

धूल-मिट्टी, एलर्जी या कमजोर इम्यूनिटी के कारण अक्सर यह परेशानी और बढ़ जाती है। खासकर जब बार-बार छींक आने लगें तो असहनीय हो सकता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप तुरंत राहत पा सकते हैं।

1. स्टीम थेरेपी से राहत
सर्दी के कारण नाक में सूजन हो जाने पर गर्म पानी का भाप लेना काफी लाभदायक होता है। भाप से नाक में जमी बलगम ढीली पड़ जाती है और सांस लेने में आसानी होती है।
कैसे करें:- गर्म पानी में लौंग, लहसुन की कलियां और थोड़ा नमक डालें।
रात को सोने से पहले या जब भी छींक और जुकाम की शिकायत हो, इस भाप का आनंद लें।

2. नमक के पानी से गरारा
नाक और गले की सूजन के लिए नमक के पानी से गरारा करना एक पुराना घरेलू उपाय है। यह गले की खराश और छींक से होने वाली असुविधा को कम करने में मदद करता है।
कैसे करें:- एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर दिन में दो से तीन बार गरारा करें।

3. शहद और अदरक का मिश्रण
अदरक में मौजूद प्राकृतिक गुण और शहद के एंटीऑक्सीडेंट्स सर्दी-जुकाम से लड़ने में सहायक होते हैं।
कैसे करें:- एक छोटा टुकड़ा अदरक लेकर उस पर शहद लगाकर चाटें।
इसके नियमित सेवन से छींक और जुकाम में तुरंत राहत मिल सकती है।

4. हल्दी वाला दूध
हल्दी के दूध में मौजूद प्राकृतिक गुण इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
कैसे करें:- सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।

5. पुदीने की चाय
जब जुकाम के कारण नाक बंद हो जाता है या सिर भारी महसूस होता है, तो पुदीने की चाय आपके लिए राहत का एक अच्छा स्रोत हो सकती है।
कैसे करें:- एक कप पानी में 3-4 पुदीने की पत्तियां डालकर उबालें।
इसे छानकर पिएं, जिससे नाक खुलने में मदद मिलेगी और मन तरोताजा होगा।

6. शरीर को हाइड्रेट रखें
सर्दी-जुकाम के दौरान पर्याप्त पानी पीना, सूप या जूस का सेवन करना बहुत जरूरी है। इससे शरीर में मौजूद बलगम आसानी से बाहर निकल जाता है और आपके शरीर को पर्याप्त नमी मिलती है।
कैसे करें:- दिन भर में नियमित अंतराल पर तरल पदार्थ पिएं।
यदि संभव हो तो कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें, जिससे हवा में नमी बनी रहे।

इन सरल घरेलू उपायों को अपनाकर आप बार-बार छींक आने और सर्दी-जुकाम की समस्या में तुरंत राहत पा सकते हैं। यदि समस्या बनी रहे या गंभीर हो जाए तो डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *