बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर दो बाइक सवारों ने की पंप में आग लगाने की कोशिश,पुलिस ने किया मामला दर्ज…

By: PalPal India News
August 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम को लेकर बड़ा विवाद हो गया। छोटा बांगड़दा स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवक बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचा। कर्मचारियों ने नियम का पालन करते हुए जब पेट्रोल देने से मना किया, तो युवक बिफर गया। पहले पंप पर माचिस जलाकर संचालक को जान से मारने की धमकी दी, फिर पेट्रोल पंप को आग लगाने की धमकी तक दे डाली।

यह घटना इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके की है। “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” बोर्ड देखकर युवक भड़का और विवाद करने लगा। सीसीटीवी में कैद फुटेज के मुताबिक, युवक ने चाकू निकालकर पंप कर्मचारियों को धमकाया और जलती माचिस की तीली पेट्रोल टैंक के पास फेंकने का प्रयास किया। यह न केवल जानलेवा हरकत थी, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी। आरोपियों की पूरी करटूट पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई.. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंप संचालक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *