पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहाँ हाथरस जिले उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं, दोनों बसों की इस टक्कर में 17 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में जिस युवक की मौत हुई है वह उत्तर प्रदेश रोडवेज बस का चालक था।
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा रोड पर हुई है। ये हादसा बुधवार यानी आज ही सुबह देखने को मिला। बताया जा रहा है की उत्तराखंड रोडवेज की बस आगरा से टनकपुर जा रही थी। और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस हाथरस से आगरा जा रही थी। तभी गाड़ी चालकों की चूक से मीतई गांव के पास इन दोनों बसों में टक्कर हो गई। जिससे एक युवक की मौत के साथ 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।