दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर होने से दो लोको पायलटों की मौत, हादसे वाले दिन ही रिटायर होने वाले थे लोको पायलट गंगेश्वर मल

By: PalPal India News
April 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिझारखंड के साहेबगंज जिले में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर होने से दो लोको पायलटों की मौत हो गई। इनमें से एक लोको पायलट हादसे वाले दिन ही रिटायर होने वाले थे।

झारखंड के साहेबगंज जिले में मंगलवार यानी 1 अप्रैल को भीषण रेल हादसा हो गया था। यहां सुबह तड़के दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई थी जिसमें दो लोको पायलटों की मौत हो गई थी। दरअसल, एक खाली मालगाड़ी को कोयले से लदी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस कारण मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। अब इस हादसे से जुड़ी एक दर्दनाक बात सामने आई है। दरअसल, साहेबगंज रेल हादसे में जिन लोको पायलटों की मौत हुई उनमें से एक सोमवार को रिटायर होने वाले थे।

जाने कैसे हुआ था हादसा

मंगलवार को तड़के तीन बजे के करीब एनटीपीसी द्वारा संचालित दो मालगाड़ियां साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास टकरा गईं। ये मालगाड़ियां फरक्का में थर्मल पावर प्लांट में कोयला ले जा रही थीं। आमने-सामने की टक्कर में दोनों मालगाड़ियों के चालकों की मौत हो गई। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने बताया- “यह घटना एनटीपीसी के बुनियादी ढांचे से जुड़ी है।  मालगाड़ियां और पटरियां एनटीपीसी की हैं। इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है।”

रिटायरमेंट के दिन थी भोज की प्लानिंग

मृतक लोको पायलट गंगेश्वर मल का परिवार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जियागंज में रहता है। परिवार के मुताबिक, लोको पायलट ने काम से लौटने के बाद रात का खाना साथ में खाने का वादा किया था। लोको पायलट की बेटी ने बताया- “एक अप्रैल उनके पिता का आखिरी कार्य दिवस था। उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ अच्छा समय बिताने की योजना बनाई थी। ‘हमने सुना कि बाबा (पिता) वापसी में सिग्नल प्वाइंट पर इंतजार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी के इंजन ने उनके इंजन को सामने से टक्कर मार दी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *