हिंदू लड़कियों को बहला फुसला कर शादी करने के मिलेते है पैसे, 2 मुस्लिम युवकों ने कबूला

By: PalPal India News
July 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश में लव जिहाद पर बड़ा खुलासा हुआ है। पहली बार लव जिहाद की फंडिंग के सबूत कैमरे पर सामने आए हैं। इंदौर में दो मुस्लिम युवकों ने कबूल किया है कि उन्हें हिंदू लड़कियों को बहला फुसला कर शादी करने के लिए पैसे मिले हैं। पैसे इंदौर के कांग्रेस के पार्षद ने दिए हैं। इंदौर में दो आरोपियों ने कैमरे पर लव जिहाद का सच कबूल किया है। इन दोनों युवकों ने साफ-साफ कहा है कि लव जिहाद के लिए पैसे मिले हैं।

अल्ताफ बना राज और साहिल बना अर्जुन

ये वही अनवर कादरी है जिसपर लव जिहाद के लिए फंड देने का आरोप है। अनवर कादरी पर आरोप है कि उसने हिंदू लड़कियों को फंसाकर शादी करने के लिए इंदौर के दो मुस्लिम लड़कों साहिल शेख और अल्ताफ को 3 लाख रुपये दिए। साहिल को 2 लाख और अल्ताफ को 1 लाख रुपये का एडवांस दिया। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना नया प्रोफाइल बनाया। साहिल ने अपना नाम अर्जुन रखा और अल्ताफ सोशल मीडिया पर राज बन गया। साहिल कार के शोरूम में हेल्पर का काम करता था जबकि अल्ताफ घरों में रंगाई पुताई का काम करता था। दोनों ने हिंदू लड़कियों से दोस्ती की, उनका शारीरिक शोषण किया लेकिन जब लड़कियों को साहिल और अल्ताफ की असलियत पता लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। अब शाहिल और अल्ताफ पुलिस की गिरफ्त में हैं।

कौन है अनवर कादरी?

लव जिहाद फंडिंग में जिस कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है। उसका विवादों से पुराना नाता रहा है, वह कई बार जेल जा चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लोगों से पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगवा चुका है। उसकी क्राइम फाइल इतनी लंबी चौड़ी है कि कादरी के नाम के साथ डकैत लिखा जाता है लेकिन इस बार उसने हिंदू लड़कियों की जिंदगियों पर डाका डाला है। अब मध्य प्रदेश सरकार उसे सबक सिखाने की तैयारी में है। अनवर कादरी पर कैसे शिकंजा कस रहा है।

लव जिहाद का नेटवर्क ध्वस्त, अब चलेगा बुलडोजर?

कादरी फिलहाल फरार है लेकिन उसे अपने मकान पर बुलडोजर चलने का डर सता रहा है इसलिए वो बुलडोजर कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट पहुंच चुका है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कादरी के लिए कानून के लंबे हाथ से बचना मुश्किल है। जैसे ही वो पुलिस की गिरफ्त में आएगा, लव जिहाद के फंडिंग के पीछे कितने चेहरे हैं, इसका राज खुल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *