नक्सली IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, बीजापुर थाना आवापल्ली क्षेत्र में तिमापुर-मुरदण्डा मार्ग के मध्य घटना

By: PalPal India News
July 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबीजापुर थाना आवापल्ली क्षेत्र में तिमापुर-मुरदण्डा मार्ग के मध्य माओवादियों के द्वारा पूर्व से लगाए गए IED इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के विस्फोट से केरिपु 229 बटालियन के दो जवान घायल हो गए है, केरिपु 229 की टीम आवापल्ली–बासागुड़ा मार्ग पर RSO ड्यूटी पर निकली हुई थी।

मार्ग पर माओवादियों के लगाए गए IED में विस्फोट होने से केरिपु के दो जवानों को चोटें आईं है. घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *