जर्जर फ्लैट की बालकनी टूटकर गिरने से मामा-भांजे की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच जारी

By: PalPal India News
May 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजर्जर फ्लैट की बालकनी टूटकर गिरने से मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों किराना दुकान पर खड़े थे, तभी बालकनी टूटकर उनके ऊपर गिर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके का है। यहां फ्लैट की बालकनी टूटकर दो लोगों के ऊपर गिर गई। दोनों मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। वहीं जर्जर फ्लैट की बालकनी टूटकर गिरने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश (26) और उसके भांजे वंश (04) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों घर से निकलकर चावल लेने के लिए किराने की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान अचानक उनके ऊपर बने फ्लैट की बालकनी टूटकर गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बालकनी पर अवैध रूप से बना था शौचालय

वहीं पुलिस ने बताया कि टूटी हुई बालकनी शबीना खान के फ्लैट की थी। इस बालकनी पर अवैध रूप से शौचालय बनाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन क्षेत्र) अतुल कुमार सिंह ने कहा कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस कॉलोनी का निर्माण 30 साल पहले हुआ था। यह कई सालों से जर्जर अवस्था में है। अधिकारी ने बताया, ‘‘जीडीए ने सुरक्षा चिंताओं और प्रस्तावित पुनर्निर्माण के मद्देनजर निवासियों से फ्लैट खाली करने का आग्रह करते हुए कई सार्वजनिक नोटिस जारी किए थे। हालांकि, निवासियों ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *