लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। कल्लू, जिसकी शादी 2017 में राधिका से हुई थी और जिनके दो बच्चे हैं, को जब पत्नी के प्रेम संबंध का पता चला तो उसने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन राधिका ने अपने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया।
स्थिति को स्वीकार करते हुए, कल्लू ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का निर्णय लिया। उसने न केवल उनकी शादी की पूरी व्यवस्था की, बल्कि अपनी पत्नी को खुशी-खुशी विदा भी किया। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी शादी के गवाह बने।
कल्लू ने अपने 7 साल के बेटे आर्यन और छोटी बेटी की जिम्मेदारी खुद उठाने का निर्णय लिया और कहा कि वह अकेले ही उनकी परवरिश करेगा। इस पूरी घटना ने समाज में रिश्तों की एक अलग मिसाल पेश की है।