उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने व्हाट्सऐप चैटबॉट किया लॉन्च, चालान भरना हो या गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सबकुछ घर बैठे

By: PalPal India News
May 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने व्हाट्सऐप चैटबॉट लॉन्च किया है। इस चैटबॉट के आने के साथ ही अब आपको आरटीओ दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने 24/7 व्हाट्सएप चैटबॉट पेश किया है, जो परिवहन से संबंधित प्रमुख सेवाएं प्रदान करता है। बता दें कि इस चैटबॉट को शुक्रवार को लॉन्च किया गया था। इसके जरिए स्मार्टफोन के माध्यम से ही वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी और चालान की स्थिति जैसी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस चैटबॉट के फोन में होने मात्र से आपको क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। यह पहल राज्य के व्यापक डिजिटल परिवर्तन एजेंडे का हिस्सा है जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता में सुधार करना है।

कैसे करें इस चैटबॉट का इस्तेमाल?

  1. ” इस चैटबॉट का इस्तेमाल करने के नागरिकों को अपने फोन पर सबसे पहले 8005441222 नंबर सेव करें।
  2.  इसके बाद व्हाट्सऐप के के जरिए इस नंबर पर Hi लिखकर भेज दें।
  3. इसके बाद चैटबॉट आपको अलग अलग प्रतिक्रियाओं के साथ मेन्यू आपको भेज देगा।
  4. यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चैटबॉट के आने से ना केवल कागजी कार्रवाई में कमी आएगी, बल्कि प्रोसेसिंग टाइम में भी कमी आएगी। इसका मकसद अलावा नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सीधी, पारदर्शी पहुंचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। चैटबॉट सेंट्रल वाहन और सारथी डेटाबेस के साथ लिंक्ड है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उपयोगकर्ताओं को प्रदान किया गया डेटा रीयल टाइम और सटीक है। नागरिक अब चालान विवरण की जांच, ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण और यहां तक कि रोड टैक्स के भुगतान जैसे कार्य कर चैटबॉट के माध्यम से कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *