वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड इतिहास रच तोड़ा भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

By: PalPal India News
July 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभारत की अंडर-19 टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। वहीँ इस सीरीज में भारत के टॉप परफॉर्मर वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने इन पांच मैचों में खूब रन बनाए। दोनों टीमों के बीच हाल ही में पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेली गई, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम किया। इस सीरीज में उन्होंने 71 के औसत और 174.01 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बना दिए। इसके साथ ही वैभव ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 19 यूथ ODI सीरीज में रन बनाने के मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा

अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, उन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 351 रन बनाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंबाती रायुडू का नाम है, उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 291 रन बनाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर फिर से शुभमन गिल हैं, उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 278 रन बनाए थे। वहीं 244 रनों के साथ आदित्य श्रीकांत लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के मौजूदा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के ही खिलाफ 351 रन बनाए थे। अब वैभव ने उन्हें पछाड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंबाती रायुडू हैं, जिन्होंने 2002 में 291 रन बनाए थे।

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (एक सीरीज में)

  • 355 – वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, 2025
  • 351 – शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2017
  • 291 – अंबाती रायुडू बनाम इंग्लैंड, 2002
  • 244 – आदित्य श्रीकांत बनाम इंग्लैंड, 2005

52 गेंदों में ठोका था तूफानी शतक

चौथे वनडे में वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़कर यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड भी बनाया। यही नहीं, उन्होंने इसी सीरीज में 20 गेंदों में अर्धशतक भी लगाया, जो यूथ क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है।

आईपीएल 2025 में भी किया था धमाका

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने 7 मैचों में 255 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 206.55 रहा। उस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला था।

अगला लक्ष्य – यूथ टेस्ट सीरीज

अब वैभव की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन बताता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य मजबूत हाथों में है। यदि वह इसी तरह निरंतरता से खेलते रहे, तो जल्द ही उन्हें सीनियर टीम में भी देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *