आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए खुले तौर पर रिश्वत मांगे जाने का सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबिहार के कैमूर जिले में सरकार की चल रही कई योजनाओं में लूटपाट का मामला सामने आया है। सरकारी आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए खुले तौर पर रिश्वत मांगे जाने का सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल हो गया है।

दरअसल मामला बिहार के कैमूर जिले का है जहाँ सरकार की चल रही कई योजनाओं में सरकार के कर्मचारी खुलेआम गरीबों का दोहन करने में लगे हैं। सरकारी कर्मचारी बताते हैं कि जो पैसा आपसे रिश्वत के रुपए हम ले रहे हैं। वह मेरे ही पास नहीं रहता बल्कि बीडीओ साहब का भी इसमें हिस्सा होता है। भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत में जिनका आवास नहीं है, उनका सर्वे कर नाम जोड़ने का काम कर रहा है। इसका नाम बालकिशून है। आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए प्रति व्यक्ति से 2000 रुपये की मांग करते हुए सुना और देखा जा सकता है। वीडियो में शख्स कह रहा है की जो पैसा ले रहे हैं, उसमें बीडीओ साहब को प्रति पंचायत राशि देना होता है।

कई लोगों से पैसा लेने और कुछ लोगों का नाम जुड़ने की लिस्ट मिलने की बात बता रहा है। कई लोगों से पैसा की बकाया राशि जोड़ते हुए देखा जाता है। वीडियो वायरल होने पर कैमूर जिले में खलबली मच गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *