केदारनाथ धाम में कपल की अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में आक्रोश

By: PalPal India News
May 20, 2025

नई दिल्ली. पवित्र तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम में एक कपल द्वारा की गई अशोभनीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। वायरल वीडियो में कपल को मंदिर मार्ग पर अश्लील व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। इस हरकत को देखकर श्रद्धालुओं और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पहले एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई थी। अब एक बार फिर ऐसे ही बर्ताव को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या श्रद्धालुओं के तीर्थ स्थानों को कुछ लोग सोशल मीडिया शूटिंग लोकेशन समझने लगे हैं? स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस मामले पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो बनाने वालों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना अब बेहद जरूरी हो गया है, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *